फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing woman killed

लापता महिला का कत्ल

Wed, 01 Mar 2017 11:15 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Missing woman killed
लापता महिला का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, पति ने कपड़ों और चप्पलों से की शिनाख्त
 गांव गुधनी से 12 दिन पहले लापता हुई महिला का शव बुधवार को एक गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतका के पति ने कपड़ों और चप्पलों से शव की शिनाख्त की। खबर मिलने पर एसएसपी महेंद्र यादव ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका के पति ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट कराई है।
बिल्सी थाने के गांव गुधनी निवासी लटूरी की 40 वर्षीय पत्नी शजीरन 17 फरवरी को घर से खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने संभावित स्थानों के साथ रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। 21 फरवरी को लटूरी ने बिल्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को गांव के मदनलाल के गन्ने के खेत में मजदूर गन्ने की कटाई कर रहे थे। मजदूरों ने यहां महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा तो वह हैरान रह गए। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के तमाम लोग भी यहां जमा हो गए। लटूरी भी मौके पर पहुंच गया, जिसने उसे पहचाना। एसएसपी महेंद्र यादव ने बिल्सी पुलिस को मामले में जल्द वर्क आउट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


गन्ना की कटाई न होती तो अभी नहीं मिलता शव
बिल्सी। शजीरन की हत्या करने के बाद गन्ने के खेत में शव करीब 100 मीटर भीतर फेंका गया था। मदनलाल की ईख की दो दिन पहले ही कटाई शुरू हुई थी। गांव के लोगों का कहना है कि अगर ईख की कटाई नहीं होती तो शव अब भी नहीं मिलता। ज्यादा दिन होने पर कपड़ों से भी उसकी शिनाख्त मुश्किल हो जाती। हालांकि लटूरी ने दो लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन हत्या की वजह साफ नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। मामले में जांच की जा रही है।
-संजय कुमार गोयल, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed