{"_id":"579622514f1c1b687d21e180","slug":"miscreants-in-kadrchauk-robbery-of-13-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में बदमाशों ने 13 वाहनों में की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक में बदमाशों ने 13 वाहनों में की लूटपाट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने बदायूं रोड पर काट कर डाल दिए दो पेड़
तीन घंटे तक वाहनों में लूटपाट करते रहे 10-12 बदमाश
बदायूं रोड पर असरासी पुलिया के पास बदमाशों ने पेड़ काट कर रोड पर डाल दिए। इसके बाद रोड पर तीन घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने तीन घंटे में 13 वाहनों को निशाना बनाते हुए सवारियों से लाखों रुपये लूट लिए। लुटे-पिटे लोग थाने पहुंचे तो वहां भी कोई नहीं मिल सका। कादरचौक के एक पीड़ित व्यापारी ने उच्च अधिकारियों को वारदात के बारे में बताया तब कादरचौक पुलिस हरकत में आई। बदमाशों की संख्या 10-12 थी। इनमें चार नकाबपोश थे। सभी के पास तमंचे और डंडे थे।
कादरचौक थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर गांव असरासी के पास बदमाशों ने रविवार की रात रोड पर दो पेड़ काट कर डाल दिए। इसके बाद बदमाशों ने रोड पर तीन घंटे तक कहर बरपाया। बदमाशों ने पांच टैक्टर-ट्रॉली, तीन ट्रक, एक पिकअप वाहन, एक टेंपो, दो बाइक और एक लग्जरी कार को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये नगद और महिलाओं के जेवर लूट लिए। बदमाशों का शिकार कादरचौक के कपड़ा व्यापारी चंदन गुप्ता भी बने। गुप्ता से बदमाशों ने सोने की चेन, अंगूठी और 1.25 लाख रुपये लूट लिए। कादरचौक के ही रहने वाले ट्रैक्टर चालक ब्रजेश, मुकेश, देव सिंह, प्रेम शंकर को भी बदमाशों ने शिकार बनाया। बाइक सवार निजामाबाद के लीलाधर और उनकी मां से भी बदमाशों ने लूटपाट की। कादरचौक के बाइक सवार विनीत यादव, मुकेश से भी बदमाशों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया।
बदमाशों ने तीन ट्रक चालकों, एक पिकअप वाहन और एक टेंपो सवार यात्रियों से भी लूटपाट की। कपड़ा व्यापारी चंदन गुप्ता ने उच्च अधिकारियों को फोन पर खबर दी। कुछ लुटे-पिटे लोग थाने भी पहुंचे, लेकिन थाना खाली पड़ा था। उच्च अधिकारियों की जानकारी में मामला आया तब पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सबसे पहले मौके से पेड़ हटवाए, बाद में जेसीबी मशीन मंगाकर उन पेड़ की जड़ों को ही खोदवा दिया जिनको काट कर रोड पर डाला गया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कपड़ा व्यापारी चंदन गुप्ता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।