फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreant burnt three houses in laxmipur

लक्ष्मीपुर में बदमाशों का तांडव, तीन घरों में आग लगाई

Sat, 22 Jul 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 22 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
miscreant burnt three houses in laxmipur
burnt bikes
कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को देर रात बदमाशों ने तीन घरों में आग लगा दी। दो बाइक भी फूंक डालीं तो एक चुरा ले गए। आग लगने से घरों में बंधे कई पशु झुलस गए। काफी सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस ने आग के हवाले किए गए घरों का मुआयना करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात को लेकर बदमाशों का क्या इरादा था, इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ इन घटनाओं को चोरी से जोड़ रहे हैं तो कुछ दहशत फैलाना बता रहे है। बदमाश कितने थे, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस चौकी दबतोरी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे बदमाशों ने तीन घरों में आग लगा दी। गांव के चौकीदार गोपाल पुत्र बाबूराम अपने बच्चों के साथ सो रहा था। अचानक उसके घर से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे मोहल्ले के लोग भी जाग गए। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर चौकीदार और उसके बच्चों को बाहर निकाला और जान बचाई। चौकीदार का घर पूरा जल गया। इसके बाद पूरा मोहल्ला रातभर जागता रहा। इस बीच गांव के जमनपाल पुत्र लच्छू के घर में भी आग लगा दी गई, जिसमें उसके जानवर झुलस गए। आनन-फानन में मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू किया। इसके अलावा बदमाशों ने गांव में ही फत्तू के घेर में आग लगा दी। इसमें उसका जानवरों का भूसा तथा उपलों का बटिया भी जल गया। गांव के बीचोंबीच में रहने वाले राशन कोटेदार शित्तेनवी की घर से बाइक निकालकर घर के रास्ते में आग के हवाले कर दिया। महीपाल मौर्य की बाइक ले जाकर गांव की बाजार के रास्ते में रखकर आग के हवाले कर दिया। दोनों बाइक धू-धू कर जल गईं। एक ग्रामीण नासिर की बाइक बदमाश अपने साथ ले गए। मकान के बाहर सो रहे इलियास का मोबाइल भी बदमाश उठा ले गए। इन घटनाओं से ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीण घटना के बाद पूरी रात चौकन्ने रहे। शनिवार को सुबह दबतोरी पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रेश चौहान ने सूचना मिलने पर गांव में पूरी जानकारी जुटाई। फिलहाल पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशाें ने यूपी 100 को फोन भी किया
दबतोरी। गांव में घटनाओं को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाशों के एक साथी ने यूपी 100 को फोन करके आने को कहा। फोन पर बदमाश ने खुद को ग्रामीण बताकर पैर टूटने की जानकारी देकर मदद की गुहार की। यूपी 100 गांव के आसपास पहुंची और रास्ते में उसी नंबर पर कॉल की तो मोबाइल बंद था। इसके बाद यूपी 100 लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed