फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minor killed,body found

बालक की हत्या कर शव खेत में फेंका, बवाल

Fri, 01 Sep 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 01 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Minor killed,body found

एक दिन पहले लापता हुए बालक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश शुक्रवार दोपहर बाजरे के खेत में पड़ी मिली। गुस्साए लोगों ने बच्चे का शव शाहजहांपुर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। भीड़ ने जबरन बाजार बंद करा दिया। बच्चे की हत्या के आरोपी दूसरे समुदाय के हैं, इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने एक पिता-पुत्र और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। नगर के मुहल्ला अरेला निवासी सुरेंद्र का 12 वर्षीय बेटा अर्जुन बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे से लापता था। परिवार वालों ने सभी जगह तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला। देर शाम पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस भी बालक को तलाशने में जुट गई। साथ ही मोहल्ले के लोग भी अर्जुन को खोजने लगे। शुक्रवार को किसी ने बरेली रोड पर स्थित धार्मिक स्थल के पास बाजरे के खेत में बालक अर्जुन की लाश पड़ी देखी। उसके शरीर पर पीटने के निशान बताए गए हैं। कुछ ही देर में खबर पूरे कस्बे में फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मोहल्ले वालों के साथ लाश को उठाकर ले आए और शाहजहांपुर रोड स्थित देवी मंदिर के पास दोपहर करीब तीन बजे जाम लगा दिया।

विज्ञापन

एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, सीओ भूषण वर्मा, इंसपेक्टर ललित मोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी कमल किशोर भी पहुंचे। अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। दोषी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला। इसके बाद पुलिस शव को कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई राहुल ने सली अहमद, उसके बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed