{"_id":"581dd92d4f1c1b8617435945","slug":"mentha-shopper-and-six-wounded-in-the-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा को लेकर मारपीट में दुकानदार समेत छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंथा को लेकर मारपीट में दुकानदार समेत छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मरापीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी अनाज मंडी में शनिवार दोपहर घटना से भगदड़
घायलों में दुकानदार की हालत गंभीर, बदायूं रेफर
दोनों पक्ष का एक-दूसरे पर लूटपाट का आरोप
पुरानी अनाज मंडी में मेंथा ऑयल बेचने को लेकर किसानों और दुकानदार के बीच कहासुनी ने उस वक्त उग्र रूप ले लिया जब लाठी-डंडे निकल आए। दुकानदार और उसके भाई का सिर फूट गया। दूसरे पक्ष से ही चार सगे भाई लहूलुहान हो गए। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे लूटपाट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घटना की वजह से मंडी में भगदड़ मच गई।
मारपीट की घटना शनिवार दोपहर की है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धर्मीनगला निवासी दिनेश शर्मा और संजू मेंथा ऑयल बेचने नवनीत वार्ष्णेय उर्फ बंटी (25) के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। रेट तय होने के बाद जीएलसी को लेकर दुकानदार और विक्रेताओं में कहासुनी हो गई। बकौल बंटी- संजू के साथ पांच-छह लोग थे। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में बंटी का छोटा भाई डब्बू आगे बढ़ा तो वह भी घायल हो गया। दूसरी तरफ से संजू (26), दिनेश (50), सर्वेश कुमार (60) और नन्हेलाल (45) घायल हो गए। ये चारों सगे भाई हैं। संजू की मानें तो उन्हें दबोच कर पीटा गया।
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष के घायल अस्पताल पहुंच चुके थे। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया। घायलों में बंटी के सिर में गंभीर चोट बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संजू और बंटी ने एक दूसरे पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि झगड़ा मामूली बात पर हुआ। लूटपाट के आरोप गलत हैं। उधर, मारपीट की घटना की वजह से पुरानी में भगदड़ के साथ काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
बंटी के समर्थन में जुटे मेंथा व्यापारी
उझानी। मारपीट में दुकानदार नवनीत उर्फ बंटी के घायल होने की भनक लगते ही संजीव साहू की मौजूदगी में मेंथा व्यापारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी करने के बाद पुलिस से भी बात की। बताया कि दुकानदार का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।