फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   May day celebrate with the resolve of betterment of workers

श्रमिकों की बेहतरी के संकल्प के साथ मना मई दिवस

Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
May day celebrate with the resolve of betterment of workers
labour - फोटो : amar ujala
शिकागो को शहीदों को याद किया, कई स्थानों पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

श्रमिकों की बेहतरी के संकल्प के साथ जिले भर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस दौरान शिकागो के शहीदों को याद किया गया। भारतीय एकता परिवार संस्था के मुख्यालय पर हुई श्रमिक सभा में श्रमिक दिवस मनाया गया। इसमें जिलाध्यक्ष कल्लू गुलशेर अली, सदस्यता प्रमुख सुजीत कश्यप, जिला महासचिव शकील अहमद, डॉ. विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवनेश वर्मा ने भी विचार रखे। लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष रामनरेश मौर्य ने कहा कि भारत वर्ष में काफी जनसंख्या दैनिक मजदूरों की है जो कि दिन भर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। अजय गंगवार, हरीश बजाज, मानव शर्मा, कुलदीप शर्मा, नन्हेलाल, मांगेराम, प्रेमपाल सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के अधिवक्ताओं ने श्रमिक दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। संतोष कुमार सक्सेना, श्रवण कुमार सक्सेना, जिया उर रहमान, कमलेश श्रीवास्तव, राधा सक्सेना, निगार नफीस, अनुज, सुनील मोहन, पशुपतिनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिला कौंसिल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सचिव ब्रजभान सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना, उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने भी विचार रखे।      

      बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में श्रमिक दिवस पर हुई गोष्ठी में डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बच्चों को श्रमिक का महत्व बताया। एनए इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र, रामौतार गुप्ता, मुन्नालाल शाक्य, हेमेंद्र पाल, तेजपाल सिंह, नीलेश कुमार, विकास शर्मा, चंद्रमोहन आदि ने विचार रखे।      मदर एथीना स्कूल में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुई गोष्ठी में विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत, असेंबली इंचार्ज भूराज सिंह ने विचार रखे। उझानी के भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्रमिक दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। उप प्रधानाचार्या अनमता खान, सुदर्शना भाटिया, अमिता शर्मा, रेनू चावला, प्रीति शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, मीरा यादव, विभा यादव आदि मौजूद रहे।  आरके पब्लिक स्कूल में आशीष अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुशील कवि ने विचार रखे। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी विनायक राधाकृष्णन, इशिता गोयल, साक्षी यादव, आदित्य सिंह, निवृत्ति, आन्या ने विचार रखे। इस मौके पर प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed