फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married laws disappearance The subversion of those parents, beatings

ससुराल से विवाहिता लापता होने पर  मायके वालों ने की तोड़फोड़, मारपीट

Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married laws disappearance The subversion of those parents, beatings
म‌हिला लौटी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बाद में सकुशल लौटी, पुलिस ने कराया समझौता
ससुराल से बिना बताए गई विवाहिता मंगलवार को लौट आई। इससे पहले उसके मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ और मारपीट की। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में समझौता कर विवाहिता को पति के साथ भेज दिया गया। 
जरीफनगर थाने के गांव रसूलपुर कलां निवासी राकेश की पत्नी ममता सोमवार सुबह अपनी बेटी को घर पर छोड़कर बिना बताए घर से चली गई थी। ममता का मायका थाना क्षेत्र के गांव धोबई में है। उसके मायके वालों को किसी ने खबर दी कि ममता के साथ कोई अनहोनी हो गई है। वह घर पर नहीं है। सोमवार रात में ही मायके वाले रसूलपुर कलां पहुंच गए। ससुराली ममता को तलाशने निकले थे। घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि यहां ममता के मायके वालों ने राकेश के घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद वे लोग यहां से चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ममता का भाई मुकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गांव के लोगों को लेकर फिर रसूलपुर कलां पहुंच गया। हालांकि तब तक ममता वापस आ चुकी थी। मायके वालों ने ससुरालियों की एक न सुनी। आरोप है कि फिर ससुराल वालों के साथ मारपीट की गई। खबर मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले हुई थी शादी
दहगवां। राकेश की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। ममता के एक बेटी भी है। मंगलवार को थाने में भी पुलिस ने मतता से काफी पूछा कि वह बिना किसी को बताए कहां गई थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। ममता ने पति के साथ जाने से इंकार किया, लेकिन समझाने पर पति के साथ ससुराल चली गई।  

-----
विवाहिता के मायके वालों को गलतफहमी हो गई थी। उनको लगा था कि कोई अनहोनी हुई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। विवाहिता को उसके पति के साथ भेज दिया गया है।
-नरेंद्र सिंह यादव, एसओ जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed