फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married dead burnt alive, dowry murder case

जिंदा जलकर मरी विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Married dead burnt alive, dowry murder case
विवाहिता को जिंदा जला दिया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुर की कर दी पिटाई
ससुरालियों पर दहेज में बाइक मांगने का आरोप

 दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया। मृतका के पिता की ओर से पति और ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की खबर मिलने पर पहुंचे मृतका के मायके वालों की ससुरालियों से मारपीट हो गई। मायके वालों ने उसके ससुर की पिटाई कर दी। एसपी देहात मुन्ना लाल ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी दुर्गेश ने अपनी बेटी सपना (21) की शादी करीब दो साल पहले वजीरगंज स्थित पुसगवां रोड निवासी सुनील के साथ की थी। सपना के छह माह की बेटी भी है। दुर्गेश का आरोप है कि सपना के ससुराली दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार इस बारे में सपना ने बताया भी। बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने सपना को जिंदा जला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर सपना के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। यहां उनको सपना का ससुर अशोक मिला। ससुरालियों ने अशोक को पीट दिया। दुर्गेश ने सपना के पति सुनील, ससुर अशोक और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed