{"_id":"5740af254f1c1b427cac7e54","slug":"married-accused-of-killing-for-the-sake-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जबी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की ओर से पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिनावर थाने के गांव नाई निवासी राजाराम ने अपनी बेटी अनीता की शादी करीब तीन साल पहले बेहटा जबी के धर्मेंद्र के पुत्र राजेंद्र से की थी। राजाराम का आरोप है कि ससुराली दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने जहर खिलाकर अनीता की हत्या कर दी। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। राजाराम ने अनीता के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।