{"_id":"590200c24f1c1b0b71c0ea8c","slug":"marriage-for-dowry-burnt-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जली महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका के पिता की तहरीर पर पति और सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
थाना क्षेत्र के गांव पलई में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में विवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ननद और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसइयां गोसाईं निवासी कल्यान सिंह ने अपनी बेटी मोनिका (23) की शादी करीब चार साल पहले वजीरगंज थाने के गांव पलई निवासी प्रेमपाल के बेटे संजीव के साथ की थी। आरोप है कि ससुराली दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कुछ दिन पहले मोनिका को घर से भी निकाल दिया था। बाद में नाते-रिश्तेदारों के बीच हुई पंचायत के बाद मोनिका को उसका पति फिर से बुलाकर ले गया। कल्यान का आरोप है कि ससुरालियों ने एक राय होकर वृहस्पतिवार को मोनिका की जलाकर हत्या कर दी। कल्यान की तहरीर पर पुलिस ने पति संजीव, ससुर प्रेमपाल, सास शकुंतला और ननद ललिता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।