{"_id":"59ccf2994f1c1bcc538b4cd6","slug":"man-duped-40-k-at-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Thu, 28 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 40 हजार निकाल लिए। मोबाइल पर आए मैसेज से युवक को इस संबंध में जानकारी हुई। एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया गया है। घटना की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
चंदौसी निवासी राजेंद्र निजी काम से बुधवार को बदायूं आया था। वह शाम पांच बजे लावेला चौक स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकलने गया। राजेंद्र के मुताबिक उसने जैसे ही एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तभी पीछे खड़े जालसाज ने अपना एटीएम कार्ड गिराते हुए जालसाजी से एटीएम कार्ड बदल दिया। कार्ड मशीन में लगाया तो कहा कि एटीएम में कैश नहीं है, रुपये नहीं निकलेंगे। राजेंद्र जालसाज की बातों में आकर चला गया। रात करीब आठ बजे उसके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकलने के दो संदेश पहुंचे तो उसे इस आशय की जानकारी हुई। एटीएम कार्ड चेंज होने की जानकारी पर तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल कर एटीएम कार्ड लॉक लॉक कराया और सिविल लाइंस पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन