फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot in doctors house

डॉक्टर के घर लाखों की लूट, घायल किया

Sat, 07 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 07 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
loot in doctors house
डॉक्टर के घर लाखों की लूट, घायल किया 
शहर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा में शुक्रवार शाम को तीन बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर लाखों रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर डॉक्टर पर हमला कर घायल कर दिया। सरेशाम हुई लूट की वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस उनसे लुटेरों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी डॉ. अनिल बिहारी रस्तोगी निजी प्रैक्टिस करते हैं। इन दिनों उनकी पत्नी बेटे के साथ बाहर गई हुई हैं। वह शुक्रवार को दोपहर क्लीनिक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन युवक मिले। इन युवकों ने उनसे घर में कमरा किराए पर लेने की बात कही। उन्होंने कोई कमरा खाली न होने की बात कहकर मना कर दिया। डॉ. रस्तोगी का आरोप है कि शाम को वह क्लीनिक बंद करने के बाद घर पहुंचे, तभी तीनों युवक उनके घर आए। दरवाजा खोलते ही उन्होंने उनको अंदर धक्का दे दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। दो युवकों ने तमंचे निकाल लिए। विरोध करने पर उनको मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने उनका घर खंगाला। यहां से सोने की चार चेन, चार चूड़ी, चार जोड़ी कुंडल और करीब एक किलो चांदी के जेवर और उनका मोबाइल भी लूट लिया। लूटपाट करने के बाद तीनों युवक पीछे के दरवाजे से निकल कर भाग गए। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। डॉ. रस्तोगी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पॉस इलाके में वारदात से उठे कई सवाल
बदायूं (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र का साहूकारा मोहल्ला शहर के पॉस इलाकों में गिना जाता है। पूरा इलाका घनी बसा है। गलियां भी संकरी हैं। ऐसे में यहां सरेशाम घर में घुसकर लूटपाट की वारदात पर सवाल भी उठ रहे हैं। खुद पुलिस भी लूट की बात को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह का यह भी कहना है कि डॉक्टर का अपने क्लीनिक पर शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इन्हीं लोगों ने डॉक्टर से मारपीट की है। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात पता चली है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनें मौका मुआयना किया है। घटना के संबंध में पड़ोसियों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-लोकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed