{"_id":"522138ce6310f92169b8d55be9322509","slug":"loot-in-badaun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान पर धावा, 42 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान पर धावा, 42 हजार रुपये लूटे
दातागंज।
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने परचून की दुकान पर धावा बोलकर दुकान में तोड़फोड़ और दुकानदार से मारपीट करने के बाद 42 हजार रुपये लूट लिए। लुटे पिटे दुकानदार की सूचना पर पुलिस तो पहुंची, लेकिन मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित दुकानदार अब परिवार समेत पलायन की तैयारी में है।
कोतवाली क्षेत्र दातागंज के गांव भाऊ नगला निवासी महेंद्र गुप्ता की गांव में ही परचून की दुकान है। गांव के कुछ दबंगों ने बुधवार को इनकी दुकान पर धावा बोल लिया। दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुऐ महेंद्र के साथ पिटाई की और दुकान में रखे 42 हजार रुपये लूट लिए। महेंद्र के मकान का निर्माण हो रहा है। ईटें खरीदने के लिए यह रुपये उनकी दुकान में रखे हुए थे। पिटाई और लूटपाट की शिकायत पर दातागंज कोतवाली पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन पुलिस ने अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना से घबराए महेंद्र अब परिवार समेत पलायन की तैयारी कर रहे हैं।