{"_id":"ab799756de42a77e0ecc0efdd0453db6","slug":"loot-in-badaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूटा
वजीरगंज/बदायूं
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सिंगथरा खुर्रमपुर भमोरी मार्ग पर लूटने के उद्देश्य से जमकर तांडव मचाया। पहले लूटने के उद्देश्य से दो राहगीरों को पकड़कर जमकर धूना। कुछ न मिलने पर उन्हें खेत में बांधकर डाल दिया। इसी दौरान खेत से खाद लगाकर लौट रहे किसान की पिटाई करने बाद उसके पास से दौ सौ रुपये लूट लिए। शोच मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया।
खुरर्गपुर निवासी सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र रक्षपाल शर्मा ने बताया कि वह अपने खेत से गांव लौट रहे थे कि रास्व्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिटना शुरू कर दिया। वहीं जेब में रखे दो सौ रुपये भी निकाल लिए। शोक पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश पकड़ में आ गया। जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम किशनवीर पुत्र सौदान निवासी परसेरा थाना बिसौली बताया। एसओ भोलू सिंह भाटी ने बताया कि किशनवीर छह माह पहले गांव कंजुआ में हुए मर्डर में वांछित है। कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।