{"_id":"80416d2b9873929bb149411570ff03d2","slug":"loot-hindi-news-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगा सवार सब्जी विक्रेताओं को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांगा सवार सब्जी विक्रेताओं को लूटा
उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो तांगों में सब्जी लाद कर साप्ताहिक पैंठ में बेचने के लिए निकले दो सब्जी विक्रेताओं से बदमाशों ने मारपीट कर नगदी लूट ली। बदमाश उन्हें जंगल में बांध कर डाल गए। लूट की घटना बुधवार सुबह की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी प्रेमपाल और जानकी प्रसाद देहात की साप्ताहिक पैंठ में सब्जी बेचने का व्यापार करते हैं। दोनों के अपने तांगे हैं। तांगे पर सब्जी लाद कर कटरी के रास्ते दोनों कादरचौक थाना क्षेत्र में भदरौल के आगे पहुंचे तो पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों ने जानकी और प्रेमपाल की पिटाई की। उनके पास मौजूद करीब 11 हजार रुपया नगद लूट लिया गया। बदमाश उन्हें सड़क किनारे बांध कर डाल गए। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर को सड़क किनारे सब्जी लदे तांगे खड़े दिखने पर शंका हुई तो उसने आसपास देखा। समीप ही जानकी और प्रमपाल बंधे मिले। राहगीर ने ही उन्हें बंधनमुक्त किया। लूट के शिकार दोनों सब्जी विक्रेताओं ने भदरौल चौकी पुलिस को अवगत कराया है।