{"_id":"a1ceedc08a1d1e24733a67b1a09e7480","slug":"loot-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध को ट्रेस करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध को ट्रेस करने की कोशिश
उझानी (बदायूं)
Updated Wed, 14 Jan 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर से पांच लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई है। फुटेज पीड़ित व्यापारी और उनके नौकर ने भी देखी। एक युवक बैंक में संदिग्ध हालात में घूमते नजर आ रहा है। हालांकि उसके बारे में अभी तक कोई खास सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस उस संदिग्ध तक पहुंचने में जुट गई है।
पंजाब नेशनल बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पीड़ित व्यापारी अमित अग्रवाल ने खुद ही निकलवाई और सीओ सतीशचंद्र शर्मा और उसहैत थानाध्यक्ष कमलेश सिंह को भी दे दी है। सूत्रों की मानें तो कैमरे की फुटेज देख व्यापारी के नौकर सुल्तान ने जिस पर संदेह जताया, वह बैंक के अंदर काफी देर तक रहा।
संदिग्ध युवक ज्यादातर अमित के पीछे नजर आ रहा है। फुटेज में वह एक बार गेट से बाहर पीक मारता दिखाई दिया है।
इसके बाद पुलिस ने उसके हुलिया की पहचान के लिए दो अन्य बैंकों के सीसीटीवी कैमरे देखे। उसी दिन एचडीएफसी बैंक के गेट की फुटेज में बाइक सवार दो युवकों की धुंधली तस्वीर कैद है।
विज्ञापन
दोनों युवक में से एक के जूते भी पंजाब नेशनल बैंक की फुटेज से मेल खा रहे हैं। फुटेज के बारे में पीड़ित व्यापारी की मानें तो शक तो पूरा है लेकिन संदिग्ध तक पहुंचने के लिए पुलिस को मेहनत करनी पड़ेगी।
पुलिस ने आगरा लैब भेजी कैमरे की फुटेज
उझानी। घटना के वर्कआउट के लिए जुटी कोतवाली पुलिस ने तीन-चार दिन में पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनके फोटो भी कराए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज इतना साफ नहीं है जिससे किसी को देखते ही पहचान कर ली जाए। इसलिए फुटेज साफ कराने के लिए बुधवार को आगरा की लैब भेजी गई है। आगरा में ही फुटेज और संदिग्धों के फोटो का भी मिलान कराया जा सकता है।
000
व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर से लूट के मामले में पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है लेकिन कुछेक संदिग्ध युवक की अभी तलाश जारी है। संभव यह है कि फुटेज से ही बदमाशों की पहचान हो जाए।
- रामसूरत यादव, प्रभारी निरीक्षक।