{"_id":"4c52764f1aeea094a07914da435bd9d2","slug":"loot-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन लोगों से हजारों की नकदी समेत सामान लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा दर्जन लोगों से हजारों की नकदी समेत सामान लूटा
दातागंज (बदायूं)
Updated Mon, 12 Jan 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने एक-एक कर आधा दर्जन लोगों से करीब एक लाख रुपये और सामान लूट लिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र के दुंदीनगला निवासी शीलचंद्र की हजरतपुर में मोबाइल शॉप है। रविवार को यह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में हजरतपुर म्याऊ रोड पर पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने इनसे 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इधर रामगंगा पुल पर बदमाशों ने मोजमपुर निवासी सोनू से 30 हजार रुपये लूट लिए।
सोनू किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। गांव गढ़ी के रामगुलाम को बदमाशों ने पिपला रोड़ पर लूट लिया। पिपला निवासी गोविंद, सौरभ और बबलू से बदमाशों ने करीब 20 हजार की नकदी और सामान लूट लिया। यह लोग घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।