फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kunal Yadav threw stones road show, several injured

कुणाल यादव के रोड शो पर पथराव, कई घायल

Sun, 12 Feb 2017 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kunal Yadav threw stones road show, several injured
राष्ट्रीय परिवर्तन दल प्रत्याशी उमलेश यादव के समर्थन में रोड शो कर रहे उनके बेटे कुणाल यादव पर शनिवार को जरीफनगर थाने के गांव नाधा में पथराव कर दिया गया। इसमें कुणाल यादव और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य उदयपाल समेत कई लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
फोटो-25 से 30 तक
विज्ञापन


रापद प्रत्याशी उमलेश के समर्थन में निकला हो रहा था रोड शो 
गुस्साए समर्थकों ने की रोड पर जाम लगाने की कोशिश

राष्ट्रीय परिवर्तन दल प्रत्याशी उमलेश यादव के समर्थन में रोड शो कर रहे उनके बेटे कुणाल यादव पर शनिवार को जरीफनगर थाने के गांव नाधा में पथराव कर दिया गया। इसमें कुणाल यादव और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य उदयपाल समेत कई लोग घायल हो गए। कुणाल का आरोप है कि सपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री ओमकार सिंह के बेटे ब्रजेश यादव ने अपने समर्थकों से रोड शो पर पथराव कराया।
डीपी यादव की पत्नी उमलेश यादव सहसवान विधानसभा से रापद की प्रत्याशी हैं। शनिवार को डीपी यादव के पुत्र कुणाल यादव ने अपनी मां उमलेश के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया था। नरैनी चौराहे से शुरू हुआ रोड शो उघैती, इस्लामनगर होता हुआ नाधा पहुंचा। नाधा में रोड शो पर पथराव हो गया। पथराव में कुणाल और उदयपाल के अलावा कुणाल का निजी सुरक्षा गार्ड रमेश समेत कई समर्थक जख्मी हो गए। रोड शो में दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गंभीर घायल उदयपाल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पथराव की खबर मिलने पर मौके पर काफी तादात में फोर्स बुला ली गई। सीओ सहसवान श्योराज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। उधर पथराव के विरोध में उमलेेश समर्थक रोड जाम करने लगे, जिन्हें कुणाल ने समझाकर रोका। 
विज्ञापन


कुणाल बोले, मेरी जान को खतरा
सहसवान। कुणाल यादव ने आरोप लगाया कि रोड शो पर पथराव के दौरान उनकी हत्या की साजिश थी। उनको अब जान का खतरा है। उन्होंने रापद के स्टार प्रचारक होने के नाते प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उनको सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। आशंका जाहिर की कि उन पर फिर से कातिलाना हमला कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ब्रजेश ने आरोप झूठा बताया
सहसवान से सपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री ओमकार सिंह यादव के बेटे ब्रजेश यादव ने कुणाल यादव के रोड शो पर पथराव के आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि कुणाल को लगने लगा है कि उनकी मां उमलेश यादव हार रही हैं। इससे बौखलाकर वह अनर्गल और निराधार आरोप लगा रहे हैं। ब्रजेश यादव ने कहा कि वह तो पूरे दिन चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। उन्हें तो ऐसे किसी मामले की जानकारी भी नहीं है।

 
रापद प्रत्याशी के रोड शो पर पथराव होने की जानकारी मिली है। मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- श्योराज सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed