फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kidnap attempt of 2years old child

दो साल के बच्चे की घर से अपहरण की कोशिश

Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
kidnap attempt of 2years old child
दो साल के बच्चे की घर से अपहरण की कोशिश 
थाना जरीफनगर के गांव उस्मानपुर में चार बदमाशों ने गुरुवार देर रात घर पर धावा बोलकर रोजगार सेवक के दो साल के बेटे को उठाकर ले जाने लगे। बच्चे के पिता और बाबा ने बाइक से भाग रहे बदमाशों को रोकने के लिए उनका पीछा किया तो बदमाशों ने दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर खुद को घिरता हुआ देखकर बच्चे और अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव उस्मानपुर निवासी सुबोध सक्सेना रोजगार सेवक हैं। गुरुवार रात चार बदमाशों ने इनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में घुसने के बाद सुबोध सक्सेना के दो साल के बेटे अपूर्व को कंबल में लपेट लिया और उसे घर से ले जाने लगे। आहट होने पर सुबोध सक्सेना और उनके पिता सोहनलाल जाग गए। इन दोनों ने अपूर्व को बदमाशों से छुड़ाने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने दोनों पर चाकुओं से प्रहार कर दिए। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। इसी दौरान सुबोध ने एक बदमाश के सिर में लाठी मार दी। शोर-शराबा होने पर गांव में जाग हो गई। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग गए। बदमाशों की एक बाइक भी मौके पर छूट गई। रोजगार सेवक सुबोध ने रात में ही खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। आस-पास के इलाके में बदमाशों की तलाश भी की गई लेकिन, बदमाशों का पता नहीं लगा। सुबोध सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


मौके पर छूटी बाइक से खुल सकता है राज
दहगवां (ब्यूरो)। बदमाश एक बजाज डिस्कबर बाइक मौके पर छोड़ गए हैं। पुलिस ने इसे बरामद भी कर लिया है। बाइक किसकी है, यह ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का भी मानना है कि बाइक स्वामी के बारे में पता लगने के बाद घटना के संबंध में राज खुल सकते हैं। यी भी हो सकता है कि बाइक चोरी की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती वसूलने का था इरादा
फिलहाल तो यही माना जा रहा है कि दो साल के बच्चे को उठाकर ले जाने के पीछे बदमाशों का इरादा परिवार से फिरौती वसूले का रहा होगा। पुलिस भी फिलहाल इस नजरिए से पड़ताल कर रही है लेकिन मामला पारिवारिक अथवा रिश्तेदारी के विवाद का भी हो सकता है, क्योंकि इतने छोटे बच्चे को उठा ले जाना भी लोगों के गले नहीं उतर रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पड़ताल के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।


मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के संबंध में कुछ क्लू मिले हैं।
-श्योराज सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed