{"_id":"1a30048115b9f4e477ddad0a7a142a75","slug":"katrasaadatganh-kand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में सीबीआई आज दाखिल करेगी साक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में सीबीआई आज दाखिल करेगी साक्ष्य
badaun
Updated Thu, 15 Jan 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत में शुक्रवार को साक्ष्य दाखिल करेगी। वादी पक्ष ने कोर्ट के जरिए सीबीआई से क्लोजर रिपोर्ट का आधार पूछते हुए सीबीआई से सभी साक्ष्यों की छाया प्रतियां मांगी थीं। कोर्ट ने सीबीआई को 16 जनवरी तक का वक्त दिया था। गुरुवार देर शाम सीबीआई के अधिवक्ता कुमार रजत और जांच अधिकारी विजय शुक्ला के साथ एक टीम बदायूं पहुंच गई।
कटरा सआदतगंज कांड में छह महीने की जांच के बाद सीबीआई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट 11 दिसंबर को दाखिल कर दी थी। जांच एजेंसी का दावा है कि दोनों लड़कियों ने खुदकुशी की है। वादी पक्ष सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं था। स्पेशल जज ने वादी पक्ष को नोटिस जारी कर छह जनवरी को अपना पक्ष रखने को कहा था।
छह जनवरी को वादी पक्ष ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए सीबीआई से क्लोजर रिपोर्ट का आधार पूछते हुए सभी साक्ष्यों की छाया प्रतियां मांगी थीं। इस पर कोर्ट ने सीबीआई को सभी साक्ष्य कोर्ट में दाखिल करने के लिए 16 जनवरी की तारीख दी थी। कोर्ट में साक्ष्य दाखिल करने के लिए सीबीआई टीम बदायूं पहुंच गई है।