फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kadrchauk rape of teenager

कादरचौक में किशोरी से गैंगरेप

Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
 सुबह शौच करके घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी को उसी के गांव के तीन युवकों ने रास्ते में दबोच लिया। फिर उसे एक युवक के घर ले गए, जहां उसके संग सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पिता के अनुसार सुबह काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसी दौरान पड़ोस में राजू के घर में लड़की के चीखने की आवाज आई तो गांव के लोग जमा हो गए। राजू का दरवाजा खटखटाया। कुछ देर में दरवाजा खुला और तीनों आरोपी भाग निकले। अंदर किशोरी बदहवास हालत में पड़ी थी। राजू के घर पर कोई नहीं था। लड़की ने परिवार को बताया कि शौच से लौटते वक्त रास्ते में उसे गांव के ही राजू, महेश और दुर्गेश ने पकड़ लिया। बाद में राजू के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने नामजद तहरीर मिलने पर राजू, महेश और दुर्गेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। उसका बुधवार को मेडिकल होगा।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रुकुमपाल सिंह यादव, एसओ कादरचौक
पड़ोस में जोरजबरदस्ती पर चर्चा
घटना स्थल राजू का घर किशोरी के घर से सटा हुआ है। गांव वालों के अनुसार किशोरी का वहां आना-जाना भी था। अचानक ऐसी घटना आश्चर्य में डालने वाली है। लोगों ने बताया कि सोमवार की रात में राजू के खेत पर गेहूं की कटाई हो रही थी। उसके परिवार वाले वहां गए हुए थे। मामले में एसओ कादरचौक रुकुमपाल का कहना है कि उन्होंने भी कुछ ग्रामीणों से जानकारी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed