{"_id":"57b5c12d4f1c1b29156eb3da","slug":"jrifnagr-burglars-two-houses-goods-made-from-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरीफनगर में चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरीफनगर में चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ाया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जरीफनगर में चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते में ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में भय
गांव में बुधवार की रात को चोरों ने दो स्थानों पर चोरी करके सोने-चांदी के आभूषण और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुआयना कर गृहस्वामियों से जानकारी हासिल की।
जरीफनगर निवासी लेखराम सिंह पुत्र शांतिस्वरूप ने बताया कि बुधवार रात को वह दूसरे कमरे में सोए थे। बगल बाले कमरे में चोरों ने किवाड़ का ताला तोड़कर प्रवेश किया। संदूक और सूटकेस को खंगालकर सोने की चेन, सोने अंगूठी, पैंडल, मंगलसूत्र और चार हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। रामसेवक पुत्र बाबूराम ने बताया कि उनके घर से चोर पंखा, बैट्री, मोबाइल ले गए।
बताते चलें कि बीते सप्ताह में चोर कई घरों को अपना निशाना बना चुके हैं। पोस्टमास्टर प्रेमपाल के घर से छह हजार की नकदी पर हाथ साफ किया तो रामकिशन पुत्र खुशीराम के घर से एक प्रिंटर सहित कंप्यूटर, इनवर्टर-बैट्री और 41000 हजार रुपये ले गए थे। गांव के पप्पू पुत्र दिलावर के घर पर 44000 हजार रुपये पार हो गए। ये धनराशि उसे लोहिया आवास के लिए मिली थी। गांव के ही रामेश्वर के पुत्र के घर में रखे नौ पीतल के बर्तन चोर ले गए। महेशपाल पुत्र पुलेंद्र सिंह दूध का काम करता था। चोर उसके यहां से कंप्यूटर और सामान ले गए। थाने के सामने सोमवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह चाय की दुकान चलाता है। चोरों ने उसे भी नहीं बख्शा। दुकान की गुल्लक में रखे 1600 रुपये चुरा ले गए थे। इन ताबड़तोड़ चोरियों से गांव के लोगों में भय व्याप्त है। कई लोगों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।
विज्ञापन
------
एक चोर को ग्रामीणों ने दबोचा
गांव के लेखराम सिंह ने बताया कि जब वह पेशाब के लिए जागे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। उन्हें शक हुआ तो आसपास के लोगों को चोर होने की जानकारी दी। इस बीच एक चोर उनके कमरे से नहीं निकल सका। मौके पर एकत्र भीड़ ने उसको पकड़कर पहले धुना और फिर वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सात दिन के भीतर आठ स्थानों को चोरों ने निशाना बनाया है। इससे पुलिस गश्त की पोल खुलती नजर आ रही है।
-----
जल्द किया जाएगा खुलासा
थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके का निरीक्षण कर गृहस्वामियों से जानकारी ली है। सोनू नाम का एक शख्स हिरासत में है। उससे जानकारी जुटाई जा रही है। शीघ्र ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।