फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewelry shop in town Millions of recycled materials

शहर में सराफा की दुकान से लाखों का माल साफ

Sun, 15 Jan 2017 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jewelry shop in town Millions of recycled materials
शहर में सराफा की दुकान से लाखों का माल साफ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दुकान की छत के रास्ते घुसे चोर, दो दरवाजे तोड़े
शनिवार रात वारदात, पुलिस ने किसी मौका मुआयना

 शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात सराफा बाजार में एक सराफा की दुकान साफ कर दी। घर के रास्ते लोहे के दो दरवाजे तोड़कर दुकान में घुसे चोर यहां से नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। रविवार सुबह जब दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में पता लगा। खबर मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
शहर के विद्याकृष्ण नगर निवासी हरि किशन वर्मा की सराफा बाजार में मैसर्स श्याम लाल के नाती नाम से सराफ की दुकान है। शनिवार शाम को हरिकिशन रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में किसी समय मौका मिलने पर चोर उनकी दुकान की छत पर पहुंच गए। यहां लोहे के दो दरवाजे तोड़ने के बाद चोर दुकान में घुस गए। इसके बाद इत्मिनान से दुकान खंगाली। रविवार सुबह करीब 11 बजे हरि किशन दुकान पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने देखा तो जेवरों के डिब्बे खाली थी। दराजों से भी माल साफ था। करीब 3.50 लाख रुपये की नकदी भी दुकान में नहीं थी। इसके बाद हरि किशन को चोरी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

सराफा की दुकान में चोरी की खबर पर तमाम सराफा व्यापारी भी पहुंच गए। खबर मिलने पर फोर्स के साथ इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद उन्होंने दुकान स्वामी से घटना के संबंध में जानकारी ली। व्यापारी का कहना है कि कम से कम 10 लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। कुल कितना माल गया है इस बारे में आंकलन करने के बाद ही पता लग सकेगा। हालांकि, पुलिस चोरी की इस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पुलिस पिकेट, डायल 100 को भी नहीं लगी हवा
बदायूं (ब्यूरो)। सराफा बाजार में शास्त्री चौक पर पुलिस पिकेट की तैनाती रहती है। घटना स्थल से कोतवाली की दूरी भी ज्यादा नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि पास में ही डायल 100 की भी तैनाती रहती है। चोरों ने आसानी से हाथ साफ कर दिया और पुलिस को हवा भी नहीं लगी। सराफा बाजार में हुई इस वारदात से व्यापारियों में रोष है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

-------
मामले में पड़ताल की जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-लोकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली

-------------
सराफ से हुई लाखों की लूट का खुलासा नहीं
बिनावर (ब्यूरो)। बिनावर में थाने के साथ सराफा व्यापारी आंशू गुप्ता से हुई लाखों रुपये की लूट का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने थाने का घेराव भी किया था। बता दें कि पांच जनवरी को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहों के बल पर सराफा आंशू गुप्ता से जेवर और नगदी से भरा बैग लूट लिया था। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन अब तक इस वारदात का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed