फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ishrat remand, PC today will

इशरत रिमांड पर, पीसी को आज लेंगे

Sat, 03 Sep 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
साधना शर्मा हत्याकांड:

बेहटा गोसांई से इशरत की निशानदेही पर बाइक बरामद
छह घंटे की रिमांड में इशरत ने उगले कई राज

 डीजीसी क्रिमिनल साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपी पीसी शर्मा और इशरत की रिमांड सुनवाई कर रहे सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने शनिवार को मंजूर कर ली। इशरत को शनिवार को ही छह घंटे की रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान उसने गांव बेहटा गोसाईं से एक अपाचे बाइक बरामद कराई। यह बाइक हत्या में प्रयुक्त हुई थी। पीसी शर्मा को क्राइम ब्रांच रविवार को रिमांड पर लेगी। विवेचक एसएस पवार ने बुधवार को दोनों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। सुनवाई के बाद शनिवार को कोर्ट ने फैसला दिया।
उझानी के मोहल्ला बाजार कलां निवासी डीजीसी साधना शर्मा की 23 मई को इनोवा कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। साधना की वजह विपर्णा गौड़ ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान हत्याकांड में नामजदगी फर्जी पाई गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर पीसी शर्मा के रिश्तेदार गिरीश मिश्रा को 26 जून को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। पता लगा कि पीसी शर्मा ने सुपारी देकर साधना शर्मा की हत्या कराई थी। पुलिस ने गिरीश मिश्रा से पूछताछ के आधार पर गाड़ी मालिक राजू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी परतें खुल गईं। हत्याकांड में शामिल सुपारी किलर मस्ताना, यासीन बाबा, राजू और गिरीश मिश्रा को जेल भेज दिया गया। पीसी शर्मा समेत मुनेंद्र उर्फ पिंटू, इशरत और साजिद उर्फ मोहब्बत फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

आईजी विजय मीणा ने विपर्णा की गुहार पर विवेचना बरेली क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी थी। 19 अगस्त को पीसी शर्मा को भी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया था। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर एसएस पवार की अर्जी पर आरोपी इशरत और पीसी शर्मा की रिमांड शनिवार को सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने मंजूर कर ली। पीसी शर्मा रविवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक रिमांड पर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पीसी के तीन मोबाइल बरामद, सिम गायब
बदायूं। क्राइम ब्रांच ने लखनऊ पुलिस के सहयोग से 19 अगस्त को पीसी शर्मा को लखनऊ में नौचंदी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया था। उसके पास से तीन मोबाइल मिले थे। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल तो फर्द में चढ़ाए, लेकिन इनके ईएमईआईई नंबर और मोबाइल नंबर का कोई जिक्र नहीं किया। बाद में मोबाइल भी पीसी के परिवार के सुपुर्द कर दिए। विपर्णा ने इस पर आपत्ति करते हुए कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को मोबाइल रिकवर करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को विवेचक एसएस पवार ने कोर्ट को बताया कि पीसी से बरामद मोबाइल तो मिल गए हैं, लेकिन उनके सिम अभी नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed