फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Irrigation department reconstructed house of Babu

सिंचाई विभाग के बाबू का घर खंगाला

Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department reconstructed house of Babu
सिंचाई विभाग के बाबू का घर खंगाला - फोटो : अमर उजाला
लिाखेड़ा मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात की घटना
विज्ञापन

चोरी गए सामान में सेलफोन एटीएम कार्ड भी शामिल

 पिछले कई दिनों से सक्रिय चोरों ने बृहस्पतिवार सिंचाई विभाग के हेड क्लर्क का घर खंगाल लिया। नकदी समेत करीब दो लाख रुपये क जेवरात भी चोर समेट ले गए। गृहस्वामी को तड़के चोरी की भनक लगी तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद तहकीकात शुरू कर दी है।
मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी सिंचाई विभाग के हेड क्लर्क राजीव कुमार सक्सेना के घर में चोर छत के रास्ते अंदर घुस आए। राजीव समेत उनकी बेटी उस वक्त आंगन में सो रही थी। तड़के वह जागे तो कमरे के दरवाजे खुल मिले। चोरों ने दो अलमारियों को खोल कर सोने की चेन, अंगूठी, पाजेब और 70 हजार रुपया नकद निकाल लिया। चोरों ने उनकी पेंट से पर्स के रुपये, सेलफोन और बेटी की गुल्लक से रुपये निकाल कर खाली गुल्लक दरबाजे पर फेंक दी। 
विज्ञापन

चोरों ने गुल्लक की रेजगारी मौके पर ही छोड़ दी थी। चोरी गए सामान में राजीव का ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड भी शामिल हैं। सुबह में कोतवाली पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। दरोगा सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर चोरी गए सामान के बारे में गृहस्वामी से जानकारी हासिल की। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी सौंप दी लेकिन पुलिस गृहस्वामी को तहकीकात का भरोसा दिलाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लूट और चोरी की हो चुकी है कई घटनाएं
उझानी। चोरों ने एक महीना के दौरान कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे डाला है। 28 जुलाई को बहादुरगंज मोहल्ले में बदमाशों ने अशरफ और वसीम के घर से जेवरात और नकदी समेत पांच लाख की लूट, उसी रात शमशुल और इसरार के घरों में चोरी की। नौ अगस्त को कछला के पास के गांव मोतीनगला के जयपाल के घर से दौ सौ किलो मेंथा ऑयल और नकदी और 10 अगस्त को किलाखेड़ा मोहल्ले से शिक्षिका बीना शर्मा के घर से दिनदहाड़े जेवरात समेत नकदी उड़ा ली थी। चोरी की घटना से दहशतजदा लोगों का कहना है कि पुलिस अभी तक किसी भी घटना में शामिल चोरों तक पहुंचने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed