फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspector unfettered investigation was guilty, the trial will enter

जांच में दोषी निकला निरंकुश दरोगा, दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 23 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Inspector unfettered investigation was guilty, the trial will enter
रिपोर्ट - फोटो : demo pics

विज्ञापन
ग्रामीण को जीप और खंभे में बांधकर पीटने का मामला
सफेदपोश के दबाव में लटकी हुई थी 13 दिन से जांच

उझानी कोतवाली के निरंकुश दरोगा अशोक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसपी सिटी ने दरोगा के खिलाफ जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट भी एसएसपी को भेज दी गई है। सूत्रों की मानें दरोगा जांच में ग्रामीण को बेवजह रात भर हवालात में रखने और जीप से बांधकर पीटने का दोषी पाया गया है। एक सफेदपोश के दबाव में दरोगा के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो पा रही थी। 

उझानी कोतवाली के निरंकुश दरोगा अशोक यादव ने 10 सितंबर की रात संजरपुर गांव में प्रदीप उर्फ नन्हे के घर में तीन अन्य सिपाहियों के साथ घुसकर मारपीट की थी। नन्हे को जीप और खंभे में बांधक पीटने के बाद रात भर कोतवाली में रखा था। नन्हे के हाथ की हड्डी टूट गई थी। इसके विरोध में गांव के लोगों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव किया। एसएसपी सुनील सक्सेना ने जांच एसपी सिटी अनिल यादव को सौंप दी थी। दरोगा को सफेदपोश का संरक्षण हासिल होने की वजह से अधिकारी दबाव में थे। इधर, जिले भर में दरोगा के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा था। आखिर एसपी सिटी अनिल यादव ने निरंकुश दरोगा के खिलाफ जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। एसएसपी ने इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed