{"_id":"57b46de84f1c1b77766ebff4","slug":"including-bank-branch-manager-three-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा प्रबंधक समेत तीन पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक शाखा प्रबंधक समेत तीन पर एफआईआर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाताधारक ने लगाया 33 हजार रुपये निकालने का आरोप
एटीएम के बिना आवेदन के ही एटीएम से निकाले रुपये
पंजाब नेशनल बैंक की म्याऊं शाखा के प्रबंधक, एक क्लर्क और एक बैंक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी करके रुपये निकालने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन लोगों पर खाताधारक के बैंक खाते से रुपये निकालने और उसमें सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी बैंक शाखा प्रबंधक का मथुरा जिले में ट्रांसफर हो गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपी यहीं पर कार्यरत हैं।
कस्बे के वार्ड संख्या 12 के रागिबउद्दीन पुत्र जमीरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि पीएनबी म्याऊं के शाखा प्रबंधक मानक चंद्र, हरिप्रकाश पुत्र संतपाल निवासी नवीगंज थाना उसावां और बैंक क्लर्क शांतनु ने मिलीभगत करके उनके बैंक खाते से करीब 33 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता पीएनबी में संचालित है, उस खाते से 22 मार्च को 25 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 23 मार्च को 5500 रुपये एटीएम कार्ड से निकाल लिए। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक मानकचंद्र से 29 मार्च को की गई। इसके बाद तीन मई को 2500 रुपये एटीएम से दोबारा निकाले गए।
खाताधारक के मुताबिक उसने बैंक का एटीएम ही नहीं लिया और न ही इसके लिए आवेदन किया। इस पर खाता धारक ने वीडियो फुटेज मांगे तो शांतनु ने फुटेज दिखाने से मना कर दिया। इस मामले में कहासुनी हुई तो बैंक मित्र हरिप्रकाश ने कहा कि फर्जी कागज लगाकर रुपये निकाल लिए जो कर सको तो कर लो। इसकी शिकायत 27 जुलाई को दोबारा की गई, लेकिन बैंक कर्मियों ने जब कोई सुनवाई नहीं की तो मजबूरन बैंक खाताधारक ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर 17 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
-----
वॉयरल की चपेट में आ जाने की वजह से अभी अवकाश पर हूं। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं हो सकी। वहां पर पहुंचकर ही इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट कर सकता हूं।
-अनुराग रमन शर्मा, मुख्य शाखा प्रबंधक
------
बैंक शाखा प्रबंधक मानक चंद्र का ट्रांसफर दो जुलाई को मथुरा जिले में हो गया है। इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-मुरारीलाल, शाखा प्रबंधक, पीएनबी म्याऊं