{"_id":"fc2e6df057b862d6f7b60889e8e8885d","slug":"in-the-village-of-musajag-mjara-try-new-tradition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसाझाग के मझारा गांव में नई परंपरा की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूसाझाग के मझारा गांव में नई परंपरा की कोशिश
Musajag
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मझारा में एक पक्ष के लोगों ने रातों-रात पिलर लगाकर धर्मस्थल तैयार करने की कोशिश की। सुबह होने पर गांव के लोगों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने विरोध किया। खबर अधिकारियों को दी गई। एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी और सीओ उझानी सतीश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर काम रुकवा दिया। चेतावनी दी कि कोई नई परंपरा शुरू करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मझारा गांव में एक खंडहरनुमा जगह पड़ी है। दो साल पहले एक पक्ष के लोगों ने यहां छप्पर डाल लिया और इबादत शुरू कर दी। उस वक्त दोनों पक्षों में लिखित फैसला हुआ था कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। बुधवार की रात इसी जगह पर पिलर लगा दिए गए। इस बारे में दूसरे पक्ष के लोगों को पता लगा तो उन्होंने विरोध किया। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसडीएम दातागंज और सीओ उझानी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने काम रुकवा कर चेतावनी दी है कि अगर कोई नई परंपरा शुरू हुई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन