{"_id":"4d9732a61ae1c60596106e4a4892bca6","slug":"in-the-second-day-ujani-stolen-from-two-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में दूसरे दिन भी दो जगहों से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में दूसरे दिन भी दो जगहों से चोरी
Ujani
Updated Sun, 15 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल कंपाउंड में शुक्रवार रात दो घरों से हाथ साफ करके निकले चोरों ने शनिवार रात भी पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा दिया। चोरों ने संजरपुर रोड इलाके की नई बस्ती में लोहे का गेट तोड़कर नगदी समेत जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन
बरी वाले बाईपास के समीप नई बस्ती में चोरी की घटना श्यामपाल सिंह के घर में हुई। श्यामपाल की सास का निधन हो गया था, सो वह घरवालों के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने को चला गया था। रविवार सुबह लौटा तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर झांकने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा नजर आया। सेफ भी खुली मिली। सेफ से पत्नी की सोने की चेन, पाजेब, लॉकेट समेत जेवरात और 10 हजार की नगदी गायब देख गृहस्वामी ने कोतवाली फोन कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से गृहस्वामी समेत आसपास के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। खोजबीन के बावजूद चोरों का सुराग नहीं लगा। श्यामपाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार रात चोरों ने मिल कंपाउंड में एएनएम ज्ञान प्रकाशो ओर फौजी उमाशंकर के घर को निशाना बना लिया था। दूसरे दिन भी चोरी की घटना से नागरिक दहशत में हैं।
विज्ञापन