फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brick kiln businessman from Bhadohi dies in a road accident in Chhattisgarh

Bhadohi News: भदोही के ईंट भट्ठा व्यवसायी की छतीसगढ़ में सड़क हादसे में मौत

Fri, 30 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln businessman from Bhadohi dies in a road accident in Chhattisgarh
मृतक संतोष कुमार मिश्रा।स्रोत- परिजन
भदोही। नगर निवासी ईंट-भट्ठा व्यवसायी संतोष कुमार मिश्रा (49) का बृहस्पतिवार को तड़के छतीसगढ़ के जनपद गौरेला के ग्राम पेंड्रा (छत्तीसगढ़) में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर के बाहर ही सड़क किनारे चाय पी रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना बुधवार को सुबह होने के लगभग 22 घंटे तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाते समय उन्होंने अंबिकापुर में दम तोड़ा।
विज्ञापन

ईंट निर्माता संतोष कुमार मिश्रा सोमवार को सुबह अपने मित्र मनोज कुमार पाठक के साथ कार से अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में पेंड्रा, जनपद गौरेला गए थे। उनके मित्र ने बताया कि मंगलवार को रात में मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अगली सुबह हम लोग घर वापसी की तैयारी कर रहे थे। वे घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया और उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मित्र के अनुसार मामले में गौरेला थाने में दुर्घटना करने वाले चालक दिव्य मोहन साहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम भदोही में कराने के बाद वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि 20 नवंबर को भतीजी की शादी है। घर में चल रही खुशियांं मातम में बदल गई हैं। दिवंगत संतोश मिश्रा अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed