{"_id":"6ae3a16c4a5a32675e0faa62","slug":"a-farmer-died-after-getting-entangled-in-barbed-wire-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-181187-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रोटावेटर के झटके से टूटे कटीले तार में उलझकर घिसटे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रोटावेटर के झटके से टूटे कटीले तार में उलझकर घिसटे किसान की मौत
विज्ञापन
मृतक शिव कुमार। फाइल फोटो
संग्रामगढ़ के लालू पट्टी में बुधवार की शाम करीब पांच बजे खेत जोताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से खेत में बने बाड़ के कटीले तार टूट गए। किसान उसमें उलझकर रोटवेटर के साथ घिसटते चले गए। गंभीर हालत में उसे कुंडा के निजी अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
लालू पट्टी गांव निवासी शिवकुमार मौर्य (40) सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम वह खेत की जोताई करवा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर में बाड़ का कटीला तार फंस गया। झटका लगने से तार टूटकर शिव कुमार से चिपक गया। वह तार में फंस गए। तार का दूसरा हिस्सा रोटावेटर में फंसा था। ट्रैक्टर के आगे बढ़ने से वह घिसटते चले गए। शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोका और किसान को तारों से बाहर निकाला।
इसी दौरान स्थानीय लोग और परिजन भी आ गए। घायल को कुंडा के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही शिवकुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बड़ी बेटी प्रियांशी मौर्य, बेटा शिवम मौर्य, सत्यम, सबसे छोटा बेटे सुंदरम व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम गांव गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को कोई शिकायत नहीं की है।