फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the grip of high tension line Came the death of the farmer

हाईटेंशन लाइन की चपेट में  आकर किसान की मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजरिया के गांव परमू में सरकारी नलकूप के पास, जमीन पर गिरी लाइन
 राजकीय नलकूप की जमीन पर पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राम सिंह नाम के किसान की मौत हो गई। घटना मुजरिया थाने के गांव परमू में शनिवार सुबह हुई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मुजरिया थाने के गांव चतुरी नगला निवासी राम सिंह (58) पुत्र प्रेमराज शनिवार सुबह खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। वह रास्ते में परमू गांव के पास स्थित राजकीय नलकूप संख्या 111 के पास से गुजरा। इसी दौरान यहां जमीन पर पड़ी 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राम सिंह के बेटे खूब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव के लोगों का आरोप है कि नलकूप की लाइन काफी नीचे झूलने की कई बार बिजली विभाग से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने इस पर गौर नहीं किया। अगर लाइन हटाकर सही कर दिया जाता तो राम सिंह हादसे का शिकार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed