फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman in hospital drama on maternal deaths

महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा

Sat, 09 Jul 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद उसके परिवारवालों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की है। बाद में पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। बिल्सी थाने के गांव जिनौरा निवासी गोविंद ने अपनी पत्नी रेखा (23) को जिला महिला अस्पताल में एक जुलाई को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। यहां अगले दिन बड़े ऑपरेशन से रेखा ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। रेखा के परिवारवालों का कहना है कि शुक्रवार रात उसकी तबियत बिगड़ने लगी। वह लोग कई बार डॉक्टर को बुलाने गए, लेकिन कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। शनिवार सुबह इलाज के अभाव में रेखा ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए रेखा के परिवारवालों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान डाक्टर और स्टाफ यहां से भाग गया। बाद में पुलिस आई तो सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन


मनमानी नहीं छोड़ रहे अस्पताल के डॉक्टर
बदायूं। महिला अस्पताल के डॉक्टर मनमानी नहीं छोड़ रहे। लोगों का आरोप है कि बाकी का स्टाफ प्रसूताओं के परिजनों से उगाही में जुटा रहता है। इस रकम का बंटवारा सभी में होता है। रेखा के परिवार वालों का कहना था कि जिला महिला अस्पताल में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी होती है। अगर कोई डॉक्टर अपनी शिफ्ट में किसी का ऑपरेशन कर देता है, तो अगली शिफ्ट में आने वाला डॉक्टर उसके इलाज में लापरवाही करता है। यही रेखा के साथ हुआ। रेखा का ऑपरेशन गायनी सर्जन डॉ. हाकिम सिंह ने किया था। ड्यूटी बदलने के बाद डॉ. शोभा अग्रवाल आ गईं। 
विज्ञापन



महिला का ऑपरेशन मैंने किया था। वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। अगर उसकी हालत बिगड़ी थी तो उसे हायर सेंटर के लिए रात में ही रेफर भी किया जा सकता था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने ऐसा नहीं किया।  - डॉ. हाकिम सिंह, गायनी सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed