फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In connection with the death of the prison, the Commission summoned the report

बंदी की मौत के मामले में  आयोग ने रिपोर्ट तलब की

Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
In connection with the death of the prison, the Commission summoned the report
किशोरी की मौत
पांच साल पहले विचाराधीन बंदी की जेल में हुई थी मौत      
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग का नोटिस, तैयार किया जा रहा जवाब      

जिला जेल में करीब पांच साल पहले फिरासत उर्फ फिराकत नाम के बंदी की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। पांच साल के बाद मामले में जवाब तलब किए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा रिकार्ड खंगालने में जुट गया है।      

विचाराधीन बंदी फिरासत उर्फ फिराकत पुत्र मेहंदी हसन की दो फरवरी 2012 को जिला जेल में मौत हो गई थी। वह बीमार चल रहा था। जेल प्रशासन फिरासत का इलाज भी करा रहा था। मौत के बाद बंदी के परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए थे। मामले का संज्ञान मानवाधिकार आयोग ने भी लिया। मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं से फिरासत की मौत के मामले में रिपोर्ट मांगी। इसके बाद प्रमुख सचिव ने इस संबंध में सीएमओ बदायूं को लिख दिया है। शासन स्तर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद सीएमओ ऑफिस में फिरासत के इलाज से लेकर पोस्टमार्टम तक का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पांच साल के लंबे समय से बाद मामले में रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी पसोपेश में है। बंदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जिला अस्पताल प्रशासन को लिखा गया है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा का कहना है कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। समय से भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed