फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Improve the condition of the wounded man attack

आंतकी हमले में घायल जवान की हालत में सुधार

Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Improve the condition of the wounded man attack
आंतकी हमले में घायल जवान की हालत में सुधार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भाई पवन को राखी नहीं बांध सकीं बहनें 
गांव वालों ने पवन की कुशलता के लिए किया हवन
पवन के साथी के मोबाइल से बहनों ने की बातचीत 

 जम्मू में स्थित बारामूला क्षेत्र में सेना के वाहन पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में घायल जिले के एक जवान पवन की हालत में सुधार हो गया है। पवन के साथी के मोबाइल से उसकी बात बहनों से हुई। वहां से पवन ने बताया कि अब उसकी हालत में सुधार है, लेकिन बहनों ने भाई की कलाई पर राखी न बांधने का दर्द नजर आया। बहनों के साथ ही घरवालों और ग्रामीणों ने मिलकर पवन को जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन-पूजन किया। 
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला के निवासी पवन कुमार पुत्र रामवीर सेना की 528 आर्म्स सप्लाई कोर में नौकरी करते हैं। वह बुधवार को श्रीनगर से बारामूला वाहन द्वारा रसद पहुंचाने के लिए निकले थे। रास्ते में हुए आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हो गए थे। बुधवार को पवन की हालत चिंताजनक बताई जा रही थी, लेकिन गुरुवार को उनकी हालत में सुधार हुआ, तो पवन ने अपने साथी के मोबाइल से बहनों से बात की। पवन ने अपनी हालत में सुधार होने की बात कही। 
विज्ञापन

पिता रामवीर, मां विद्यावती, भाई पप्पन और बहन रोली और सविता के साथ ही गांववालों ने हवन-पूजन करके उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं, रक्षाबंधन पर भाई को राखी न बांध पाने का मलाल रोली और सविता के चेहरे पर साफ नजर आया। उन लोगों ने कहा कि वे हमेशा भाई को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं करती थीं, शायद यही वजह है कि आतंकी हमले में पवन की जान बच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed