फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   illegal petroling

हरकत हाईवे पेट्रोलिंग की, बदनामी डायल 100 की 

Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पेट्रोलिंग में लगी गाड़ी के स्टाफ की हरकत ने डायल 100 पर बदनामी का दाग लगाने का काम किया था। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने जांच के बाद इस बारे में रिपोर्ट एसपी सिटी अनिल यादव को दे दी है। अब कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

वजीरगंज थाने का गांव कुनार हाईवे पर बसा हुआ है। गांव के रघुवीर का हाईवे किनारे गुड़ बनाने का कोल्हू है। उसकी पत्नी पत्नी रेखा शनिवार को एसपी सिटी से मिली थी। उसने आरोप लगाया था कि डायल 100 की गाड़ी 15 दिसंबर की रात उसके कोल्हू पर पहुंची। गाड़ी में तैनात सिपाहियों ने खाने के लिए कुछ गुड़ मांगा। इसके बाद उसके 20 किलो गुड़ पैक करा लिया। बिना रुपये दिए थे चलने लगे। विरोध करने पर अभद्रता की। एसपी सिटी अनिल यादव ने मामले की जांच सीओ सिटी अभिषेक यादव को सौंपी थी। पुलिस ने डायल 100 की गाडिय़ों की लोकेशन चेक की तो पता लगा कि उस रात उस लोकेशन पर कोई गाड़ी नहीं थी। बाद में पता लगा कि हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी कोल्हू पर पहुंची थी। कोल्हू स्वामी 600 रुपये की मांग कर रहा था। सिपाहियों ने 400 रुपये दिए थे। 
विज्ञापन

जांच में साफ हो गया है कि गाड़ी डायल 100 की नहीं हाईवे पेट्रोलिंग की थी। कुछ अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed