{"_id":"5904d91a4f1c1b422fc0be03","slug":"if-you-do-not-get-money-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में रुपये नहीं मिले तो बीवी को बोल दिया तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में रुपये नहीं मिले तो बीवी को बोल दिया तीन तलाक
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक (बदायूं)।
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में रुपये नहीं मिले तो बीवी को बोला तीन तलाक
महिला ने कहा कि नहीं मानूंगी गुस्से में दिया गया तलाक
शौहर दुबारा साथ रखने के लिए इद्दत और हलाला पर अड़ा
जिले में तीन तलाक पर नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि शौहर ने पहले तो बीवी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जब मांग पूरी न हुई तो उसे तीन तलाक दे दिया। बीवी ने जब कहा कि जिस तरह से एक ही बार में उसको तीन बार तलाक बोला गया है, वह उसे नहीं मानती। इस तलाक के खिलाफ वह लड़ेगी तो अब शौहर इस पर अड़ गया कि वह हलाला से गुजरे तभी दोबारा निकाह करेगा। मामले में पुलिस को दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी गई है।
मामला कादरचौक के गांव रमजानपुर का है। यहां के इशराक अली की शादी सात मई 2016 को गांव की ही निशात परवीन के साथ हुई थी। निशात पोलियो अभियान में अस्थाई वर्कर है। उनका आरोप है कि उसका शौहर इशराक मेडिकल स्टोर खोलना चाहता था। इसके लिए वह निशात से पांच लाख रुपये और कार दिलाने का दबाव बना रहा था। ससुराली भी उसे प्रताड़ित करते थे। जब उसने इंकार किया तो इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। इलाज के लिए वह 10 नवंबर से 26 नवंबर 2016 तक बरेली के एक अस्पताल में भर्ती रही। ठीक होने के बाद 15 जनवरी को वह शौहर से बात करने उसके घर गई तो उसने एक ही बार में तीन बार तलाक बोल कर भगा दिया। निशात परवीन का कहना है कि उसके माता-पिता नहीं हैं। भाइयों ने पहले ही काफी दहेज दे दिया। ऐसे में, वह पति और ससुरालियों की दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकी। निशात ने पिछले दिनों तत्कालीन एसएसपी महेंद्र यादव के यहां भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पहले भी एक बीवी को दे चुका है तलाक
मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। शरीयत के मुताबिक भी तलाक का एक कायदा है। गुस्से में आकर एक साथ तीन बार तलाक देने से ही तलाक नहीं मान सकती। इसके लिए हर स्तर पर लड़ूंगी। दहेज के लिए मुझे प्रताड़ित किया गया। मारने की कोशिश हुई। इस मामले में पीछे नहीं हटूंगी। शौहर हलाला की बात कह रहा है, इसे नहीं मानूंगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाएगी। निशात ने बताया कि उसके शौहर ने पहले भी बरेली के एक महिला से निकाल किया था। लेकिन उसे भी दहेज के चक्कर में तीन तलाक दिया था। उसके बाद उससे निकाह किया। अब वहीं घटना उसके साथ दोहराई जा रही है।
विज्ञापन
निशात परवीन मेरी मां के इंतकाल पर भी नहीं आई। अगले दिन आई तो मुझसे उल्टा लड़ने लगी। इस पर मैंने उसको तलाक दे दिया है। अब वह इद्दत, निकाह और हलाला की प्रक्रिया पूरी करें फिर मुझसे निकाह करे, तभी मेरे साथ रह सकती है। दहेज मांगने का आरोप झूठा है और न ही मैंने उसको इंजेक्शन लगाकर मारने की कोशिश की।
-इशराक अली, आरोपी शौहर
पीड़िता की तहरीर पर दहेज मांगने, मारने की कोशिश करने और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बातचीत के लिए पीड़िता के पति को बुलाया था लेकिन वह तलाक देने की बात कहकर इद्दत और हलाला करने को कह रहा था। अब इस मामले की विवेचना की जाएगी।
-विजय पाल सिंह, थानाध्यक्ष कादरचौक, बदायूं
मामले में दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन तलाक के संबंध में मुकदमा कायम नहीं होगा। फिर भी पूरे मामले में विधिक राय ली जाएगी। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार यादव, प्रभारी एसएसपी