{"_id":"576989c84f1c1b6f6fb480c9","slug":"if-the-car-had-not-been-the-wife-of-unnatural-acts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न मिली तो पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार न मिली तो पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद भी कार नहीं मिली तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के भाई ने उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपनी बहन की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से जनवरी 2016 में की थी। उसका कहना है कि दहेज में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया। इसके बाद भी उसकी बहन का पति इमरान दहेज में कार लाने की मांग करता था। उसकी बहन को प्रताड़ित करता था और उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। 15 दिन पहले उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति इमरान, इमरान के मामा अफजाल, मामी शमीम बेगम, रिश्तेदार वासिफ और महविश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।