{"_id":"00f8c8bd40f24974d16af8d99db613a8","slug":"husband-killed-sapna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ही निकला सपना का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ही निकला सपना का कातिल
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Fri, 25 Sep 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंदपुर गांव निवासी निर्भान सिंह की पत्नी सपना का शव गुरुवार को गांव की पूरब दिशा से निकलने वाली सूखी नदी के एक गड्डे में मिला था। उसे काफी दूर से घसीट कर यहां लाकर डाला गया था। आशंका जताई जा रही थी कि सपना की हत्या की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने सपना का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत की वजह गला घोंटा जाना दर्शाया गया। पुलिस को महिला के पति पर शक हुआ, क्योंकि वह एक दिन पहले ही दिल्ली जाने की कहकर गया था। उसने जाने से पहले पत्नी को मोबाइल दिया था।
सपना के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पति निर्भान सिंह को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि सपना के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। दस दिन पहले ही वह सपना के साथ दिल्ली से गांव आया था। बुधवार को वापस दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद वह गांव में ही छिप गया। गुरुवार दोपहर उसने फोन करके सपना को खेत पर बुला लिया। यहां उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गड्डे में डाल दिया। निर्भान सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।