{"_id":"d8079abf777d9b1764e5abc4e2a7c413","slug":"huge-crackers-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा आतिशबाजी का जखीरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ा आतिशबाजी का जखीरा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली से पहले आतिशबाजी व्यापारियों ने आतिशबाजी का स्टॉक करना शुरू
कर दिया है। सीओ दातागंज श्योराज सिंह को गुरुवार को खबर मिली कि भटौली
गांव में आतिशबाजी की बड़ी खेप उतारी गई है। उन्होंने दातागंज कोतवाल के
साथ गांव में छापा मारा। यहां पुलिस ने चार घरों से लाखों रुपये की
आतिशबाजी बरामद की। पकड़ी गई आतिशबाजी की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा
रही है। चार लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर शाम तक मामले
में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
भटौली गांव से लाखों रुपये की आतिशबाजी बरामद की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ हो रही है। आतिशबाजी बिना लाइसेंस स्टॉक की गई थी।-श्योराज सिंह, सीओ दातागंज
भटौली गांव से लाखों रुपये की आतिशबाजी बरामद की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ हो रही है। आतिशबाजी बिना लाइसेंस स्टॉक की गई थी।-श्योराज सिंह, सीओ दातागंज