फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Htyaropi life imprisonment Sentence and fines

हत्यारोपी को उम्रकैद की सजा व जुर्माना

Fri, 10 Apr 2015 08:44 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 10 Apr 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम एसएन त्रिपाठी ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी को उम्रकैद सहित 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को दस माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

घटना थाना बिनावर क्षेत्र के गांव कोहनी जाफराबाद की  है। वादी ताम्रध्वज पुत्र चेतराम ने थाने पर लिखित तहरीर दी। कहा था कि आठ जून 2011  को शाम साढ़े छह बजे उनके पिता चेतराम पुत्र गोवर्धन गांव के खेमकरन के घर दावत खाकर आए थे और मकान के ऊपर छत पर चारपाई पर लेट गए। बच्चों से कहा कि वह भी खाना कर आओ। सभी बच्चे खेमकरन के घर खाना खाने चले गए। उसी समय उनके गांव के मंजीनत पुत्र छोटे लाल, छोटे लाल पुत्र सेवाराम तथा राजीव पुत्र छोटे लाल एकदम उनके घर की छत पर आए और उनके पिताजी को चाकुओं से वार करके घायल कर दिया। शेर पर बहुत से लोग आ गए। दौड़कर छत पर पहुंचे  और मुल्जिमानों को पकड़ने की कोशिश की परंतु धक्का देकर भाग गए। पिता को ट्रैक्टर में डालकर थाना ला रहा था कि रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मुल्जिमानों से पहले से नाली व खड़ंजा को लेकर झगड़ा हो गया था इस कारण से इन लोगों ने उनके पिता की हत्या कर दी। न्यायाधीश श्री त्रिपाठी ने सुनवाई के उपरांत राजीव पुत्र छोटे लाल निवासी कोहनी जाफराबाद थाना बिनावर को हत्या को दोषी मानते हुए उम्रकैद सहित 40 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी एडीजीसी रामेश्वरी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed