{"_id":"5731f12c4f1c1b160591a33c","slug":"houses-close-to-seven-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से सात लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से सात लाख का माल चोरी
ब्यूरो सहसवान(बदायूं)।
Updated Tue, 10 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर लोगों में दहशत पुलिस के प्रति आक्रोश
मंगलवार को दिन-दहाड़े हाइडिल कर्मचारी के घर में छत का जाल काटकर चोर नगदी, जेवर समेत करीब सात लाख का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार की ओर से सूचना देने के दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी मुहम्मद खालिद बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी समरा प्रमोद इंटर कॉलेज में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। पति-पत्नी सुबह घर में ताला डालकर ड्यूटी पर चले गए। उन्होंने बताया कि उसकी दो बहन तलत कुरैशी और उरूज भी उन्हीं के साथ रहती हैं। तलत हल्द्वानी गई है। जबकि दूसरी बहन उरूज मिर्जापुर में टीचर के पद पर तैनात हैं वह भी नहीं थीं। करीब पांच बजे जब वे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खोलते ही अंदर के कमरे खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था। इसे देखकर ही उन्हें चोरी का पता चला। खालिद ने बताया कि चोर उनके कमरे से 20 हजार की नगदी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के बुन्दे, एक मंगलसूत्र, बहन तलत कुरैशी की अलमारी तोड़कर 30 हजार की नगदी और उनकी तलाकशुदा बहन और पेशे से शिक्षक उरूज के कमरे में रखी अलमारी और बेड के बक्से में रखे सामान के अलावा चार सोने की अंगूठी, एक सोने का सेट, सोने की चार चूड़ियां, मंगलसूत्र, बुंदे, झाले और चांदी के जेवरात समेत करीब सात लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे मुहल्लेवासियों में पुलिस व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। दिन दहाड़े घनी आबादी के बीच हुई लाखों की चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है।