{"_id":"f9f37f31c4966bdc2859a96cd8a2bddc","slug":"household-ash-from-the-fire-five-animals-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से घरेलू सामान राख, पांच जानवर मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से घरेलू सामान राख, पांच जानवर मरे
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 18 Apr 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर के मजरा प्रमिलानगर में शनिवार दोपहर अचानक आग लग जाने से रामऔतार का घरेलू सामान स्वाहा हो गया। बकरियों समेत पालतू पांच जानवर भी झुलस कर आग की भेंट चढ़ गए।
प्रमिलानगर निवासी रामऔतार के घर में आग पिछवाड़े से झप्पर में चिंगारी फूटने के साथ लगी। उस वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। आग की लपटें उठती देख पड़ोस के लोग मदद को आग बढ़ते उससे पहले ही आग ने घर के अन्य हिस्से को भी चपेट में ले लिया। पशुशाला भी आग की लपटों में घिर गई। पशुशाला से लानवर खोलने का भी मौका नहीं मिल पाया। ग्रामीण आग पर काबू पाते उससे पहले ही कमरों में रखा घरेलू सामान स्वाहा हो गया।
आग की चपेट में आकर झुलसी तीन बकरियों समेत पांच पालतू जानवरों ने भी दम तोड़ दिया। करीब 10 क्विंटल गेहूं, मटर और मसूर के अलावा घरेलू सामान में रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े भी नहीं बचे। गृहस्वामी ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग से नुकसान की जानकारी भाकियू नेता सोमवीर सिंह ने लेखपाल को फोन पर दी।