फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   House Breaking Including cash, jewelery flown

घर का ताला तोड़कर  नगदी समेत जेवर उड़ाए

Sat, 26 Mar 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
House Breaking Including cash, jewelery flown
चोर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बाजारकलां मोहल्ले में शुक्रवार रात की घटना
पूर्णागिरि में देवी को दर्शन करने गया था पूरा परिवार

 घर में ताला डाल कर परिवार के सदस्यों के साथ पूर्णागिरि में देवी के दर्शन को गए परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी में नगदी समेत करीब 70 हजार रुपया रुपये का नुकसान बताते हुए गृहस्वामी ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया है।
घटना मोहल्ला बाजारकलां की है। मोहल्ले के राजकुमार अग्रवाल और उनका पूरा परिवार दो दिन पहले घर में ताला डालकर पूर्णागिरि को निकला। दर्शन करके लौटे तो दरबाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी सेफ का सामान गायब देख घरवालों को चोरी का अहसास हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने कमरे का भी ताला तोड़ दिया था। चोर सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट और घरेलू सामान समेत करीब पांच हजार रुपया नकद निकाल ले गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने चोरी के बारे में आसपास के लोगों से भी संदिग्धों की आवाजाही के बारे में जानकारी हासिल की। पड़ोसियों ने गृहस्वामी में यह जरुर बताया कि एक दिन पहले तक दरबाजे पर ताला लटका था। गृहस्वामी की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी पड़ोसियों से ही घटना को लेकर जानकारी हासिल की। राजकुमार की मानें तो चोरी में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला श्रीनारायनगंज निवासी वीरेंद्र यादव के घर में ताला तोड़कर चोर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी एलईडी, लैपटॉप, सोने के जेवरात में चेन, दो अंगूठियों समेत घर में मौजूद कीमती सामान चुरा लिया। चोरी की भनक गृहस्वामी को उस वक्त लगी जब रिश्तेदारी से घर लौटा। वीरेंद्र ने बताया कि चोरी में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वीरेंद्र ने पुलिस को भी घटना से अवगत कराया है। इधर, एक ही रात में चारी की दो घटनाओं से नागरिकों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed