फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hightension line hit by the truck , the driver's death

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत

Fri, 03 Apr 2015 12:19 AM IST
Alapur
Alapur Updated Fri, 03 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hightension line hit by the truck , the driver's death
झूलती हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रक आ गया। हादसे में चालक की मौत हो गई और दो क्लीनर गंभीर झुलस गए। दोनों क्लीनर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। ट्रक चालक नवादा गांव में चल रहे सड़क निर्माण के लिए बजरी उतारने के बाद संभल लौट रहा था। रास्ते में अलापुर लिंक रोड पर गुरुवार दोपहर यह घटना हुई।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा में सड़क का निर्माण चल रहा है। संभल जनपद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव बराई निवासी ताहिर (25) पुत्र अख्तर ट्रक चलाते हैं। वह अपने गांव के ही हेल्पर मोहम्मद अली (23) और रहीश (22) के साथ गुरुवार को बजरी लेकर नवादा पहुंचे थे। बजरी उतारने के बाद ताहिर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अलापुर लिंक रोड पर अमरूद की बगिया के पास ट्रक नीचे झूलती हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ताहिर, मोहम्मद अली और रहीश किसी तरह से ट्रक से कूदे। शोर-शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने ककराला बिजलीघर को सूचना दी। यहां से बिजली सप्लाई बंद की गई। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया ताहिर की रास्ते में ही मौत हो गई। मोहम्मद अली और रहीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर ताहिर के परिवार वाले भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


धमाके के साथ फटा ट्रक का टायर
अलापुर। ट्रक जैसे ही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया इसका एक पहिया जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे मिट्टी में गुबार उठा। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी सहम गए। कई ग्रामीण को इसे विस्फोट समझे। बाद में उनकी समझ में पूरा माजरा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन हुआ बाधित
अलापुर। नवादा लिंक रोड पर हादसा होने के बाद करीब एक घंटे तक रोड पर वाहनों का आवामन बाधित रहा। बाद में पुलिस ने ट्रक को साइड से कराकर आवागमन चालू कराया।


एक साल पहले भी लग चुकी है ट्रक में आग
बदायूं। करीब एक साल पहले भी अलापुर-भसराला रोड पर तुर्री से भरे ट्रक में आग लग चुकी है। यह ट्रक भी सड़क पार करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि उस समय घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed