फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension line to be vulnerable to woman's death

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत

Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
High tension line to be vulnerable to woman's death
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कादरचौक थाने के गांव बेहटा डंबरनगला में हुई घटना
शनिवार सुबह खेत पर गेहूं काटने जा रही थी बानो

 कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बानो नाम की महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। मृतका के परिवार वालों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कादरचौक थाने के गांव बेहटा डंबरनगर निवासी बानो (50) के पति कल्लू शाह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बानो की पांच संतानें हैं। शनिवार सुबह बानो खेत पर गेहूं की फसल काटने जा रही थी। खेत के पास ही 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी हुई जमीन पर पड़ी थी। इसमें करंट दौड़ रहा था। अनजाने में बानो इसकी चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन जर्जर हो चुकी है। पहले भी कई बार टूट कर गिर चुकी है। बिजली विभाग को कई बार इस बारे में बताया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पिता के बाद मां की भी मौत, पांच संतानें अनाथ
कादरचौक। बानो की पांच संताने हैं सबसे बड़े बेटे नाजिम की उम्र 14 साल है। पिता कल्लू शाह के बाद मां बानो की मौत से यह पांचो अनाथ हो गए हैं। काजिम (12), यूसुफ (10), रोहिल (7) और रूवी (8) की परवरिश का जिम्मा नाजिम के कांधों पर आ गया है। बानो की आकस्मिक मौत से गांव के लोग भी गमजदा हैं। अनाज हुए पांचो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed