{"_id":"5873d29a4f1c1bb037ba7eeb","slug":"high-tension-line-to-be-vulnerable-to-the-death-of-cleaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर क्लीनर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर क्लीनर की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली में दबतोरी रोड पर धर्मशाला के पास हादसा
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। हादसा सोमवार को बिसौली रोड स्थित एक धर्मशाला के पास हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। क्लीनर संभल का निवासी है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
संभल के मोहल्ला चकली सरायतरीन निवासी जीशान पुत्र हनीफ ट्रक पर क्लीनर था। वह सिकंदराबाद से ट्रक में सीमेंट भरकर बिसौली पहुंचा था। बिसौली में दबतोरी रोड स्थित एक धर्मशाला के पास ट्रक से सीमेंट उतारा जा रहा था। इस दौरान जीशान ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे आस-पास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने जीशान को मृत घोषित कर दिया।
बिजली चोरी में सात के खिलाफ मुकदमा
बदायूं (ब्यूरो)। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गए। बिजली विभाग ने सोमवार को अलापुर में अभियान चलाया। यहां नौ नलकूप चोरी की बिजली से चलते मिले। इनके कनेक्शन करीब 9.50 लाख रुपये के बकाया में काटे जा चुके थे। इसके बाद भी यह बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान विभाग ने 11.65 लाख रुपये वसूल किए। 40 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराया।