फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hawala or terrorist connection, the open secret investigation

हवाला या आतंकी कनेक्शन, जांच में खुलेगा राज

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कहां से डिपोजिट की गई रकम, बैंक पड़ताल में जुटी
हवाला कारोबार के लिए बदनाम हैं बिसौली के कई गांव

फर्जी आईडी पर खुलवाए गए बैंक खातों से सिर्फ दो महीने में 2.50 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। यह हवाला कारोबार है या फिर आतंकी कनेक्शन का मामला। फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन बिसौली कोतवाली के कई गांव हवाला कारोबार के लिए बदनाम हैं। जांच के बाद कई बैंक कर्मचारियों की गर्दन फंसने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर, पपगांव, दबतोरी, दबतोरा समेत कई गांव हवाला के लिए बदनाम हैं। फर्जी बैंक खातों से यहां करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच सीबीआई कर रही है। कुछ लोग जेल में भी हैं। कुछ की जांच एजेंसियों को तलाश है। फर्जी बैंक खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन का ताजा मामला सहसवान में सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बैंक कर्मचारियों ने भी खाते खोलने से पहले पड़ताल नहीं की। जांच में कई बैंक कर्मचारी भी फंस सकते हैं। 

बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ भी तहरीर
सहसवान। जिन आठ लोगों के नाम से फर्जी बैंक खाते एसबीआई सहसवान की मेन ब्रांच में चल रहे थे उन लोगों ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। सभी लोगों ने आरोप लगाया है कि बैंक शाखा प्रबंधक ने उनके नाम से फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed