फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Haryana police raid on bike showroom

हरियाणा पुलिस का बाइक शोरूम पर छापा

Thu, 30 Apr 2015 12:04 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 30 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में ट्रक से नई बाइकें, फ्रिज और वाशिंग मशीनें लूटे जाने के मामले में बुधवार को फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने इलाके में तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। अपने साथ एक आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस ने बाइक शोरूम के सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। हालांकि लूट का माल पुलिस को नहीं मिल पाया लेकिन पूछताछ के लिए सेल्समैन को पुलिस फरीदाबाद ले गई है।
विज्ञापन

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के एएसआई असरुद्दीन के साथ सेक्टर-55 थाने का पुलिस फोर्स बुधवार दोपहर बाद यहां पहुंचा। पुलिस ने बाईपास स्थित एक बाइक के शोरूम पर छापा मारकर उसके सेल्समैन उदयवीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपने साथ मौजूद एक आरोपी की निशानदेही पर शोरूम में भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी और संदिग्ध सेल्समैन के बीच बातचीत भी कराई। सेल्समैन की कॉल डिटेल के आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने गद्दीटोला मोहल्ले में एक घर भी खंगाला।
विज्ञापन

छापामार कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच के एएसआई ने बताया कि पिछले साल फरीदाबाद में एक ट्रक से नई बाइकें लूटी गई थीं। उन्हीं लुटेरों ने पास में दूसरे वाहन से वाशिंग मशीनें और फ्रिज भी लूटे थे। फरीदाबाद पुलिस के साथ ट्रक मालिक और लूट का शिकार इलेक्ट्रानिक आइटम का सेल्समैन भी पहुंचा था। शाम पांच बजे तक छापा मार कार्रवाई के बाद पुलिस उदयवीर को अपने साथ फरीदाबाद ले गई। इसे लेकर शोरूम के कर्मियों समेत उसके मालिक ने सच्चाई का पता होने से इंकार कर दिया। काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन से रिश्तेदार के बारे में भी पूछा
उझानी। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और सेक्टर-55 थाने की पुलिस ने हिरासत में लिए गए बाइक के शोरूम के सेल्समैन उदयवीर से उसके रिश्तेदार के चाल-चलन और व्यापार के बारे में भी पूछा। उदयवीर का रिश्तेदार फरीदाबाद में रहा करता था लेकिन घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में भी एक अन्य स्थान पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed