फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Handled by the security front , then tumble

सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला, तब हुई बात 

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो बदायूं।
ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Handled by the security front , then tumble
भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फूंक-फूंक कर अफसरों ने रखा कदम
भूख हड़ताल संबंधी सूचना जेल प्रशासन ने सुबह करीब आठ बजे प्रशासन को दे दी थी। जब तक पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर जेल पहुंचे असंतोष पूरी जेल में फैल चुका था। करीब नौ बजे कुछ अफसर फोर्स के साथ जेल पहुंचे। स्थिति को देखते हुए वे अंदर गोल घर से आगे न बढ़ सके। बाद में फोर्स ने जब मोर्चा संभाल लिया तो ही बंदियों और कैदियों से बात हो पाई। 
मंगलवार को जेल समेत पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जेल में पहले हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ भारी तादाद में पीएसी को भेजा गया। करीब दो घंटे तक यह सब चलता रहा। बाद में बाकी के अफसर अंदर गए। दो घंटे तक बंदी और कैदी कोई बात करने को राजी नहीं हुए। उनकी मांग सांसद को बुलाने की थी। जब सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, विधायक आशीष यादव जेल पहुंचे। उन्होंने सांसद के व्यस्त शेड्यूल को बताया तो बंदी और कैदी आरोपी अफसरों के निलंबन को लेकर मुखर हो गए। बंदियों ने जेल में घटिया खाना मिलने की भी शिकायत की।  
विज्ञापन

  
जेल में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स को बुलाया गया था। बंदियों और कैदियों की कुछ मांगे थीं। उन पर विचार किया जा रहा है। जायज मांगों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल यादव, प्रभारी एसएसपी
 
नौ घंटे तक छावनी बना रहा पूरा इलाका
नौ घंटे तक जेल समेत आसपास का पूरा इलाका छावनी बना रहा। कोतवाली, सिविल लाइंस, उझानी, सहसवान, कादरचौक, उघैती, बिल्सी, बिनावर, कुंवरगांव, वजीरगंज, उसहैत, मूसाझाग, मुजरिया आदि थानों के फोर्स के साथ सीओ सिटी वंशराज यादव, सीओ उझानी जेएस पाटनी, सीओ दातागंज श्योराज सिंह भारी तादाद में पुलिस और पीएसी के साथ घंटों यहां जमे रहे।

बॉडी प्रोटेक्टर के साथ फोर्स देखकर लोग सहमे
जेल समेत आस-पास के इलाकों में भारी तादाद में हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ फोर्स को देखकर लोग भी सहम से गए। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था। फोर्स को देखकर राहगीर भी् ठिठक गए। वह भी लोगों से जानकारी लेते दिखे। जेल के वाहन पुलिस के वाहनों के काफिले के खड़े होने की वजह से कई बार यहां जाम की स्थिति भी बनी।

वाराणसी की बगावत से लिया प्रशासन ने सबक
पिछले दिनों वाराणसी जेल में बंदियों और कैदियों ने बगावत कर कई घंटे तक जेल पर कब्जा कर लिया था। संघर्ष में पुलिस और जेल प्रशासन के कई अफसर भी घायल हुए थे। मंगलवार सुबह जब प्रशासन के अफसरों को जिला जेल में बगावत की चिंगारी सुलगने की खबर मिली, तो उन्होंने इस स्थिति से चरणबद्ध ढंग से निपटने को कमर कस ली थी। वाराणसी कांड से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन ने यहां कोई चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी। वक्त तो लगा, लेकिन मामला सुलट गया।


बिना मुलाकात के ही बंदियों के परिवार लौटे
बदायूं। जेल में विस्फोटक स्थिति को देखते हुए चौकन्ने जेल प्रशासन ने मंगलवार को मुलाकातों के साथ बंदियों की पेशी पर भी ब्रेक लगा लिया। तमाम बंदियों और कैदियों के परिवार वाले मुलाकात को पहुंचे थे। मुलाकात न होने की वजह से उनको मायूस लौटना पड़ा।

जेल पर सुबह से ही फोर्स जुटना शुरू हो गया था। बंदियों और कैदियों के परिवार वाले भी मुलाकात को जेल पहुंचे लगे, जिन बंदियों की कोर्ट में पेशी की तारीख थी उनके परिवार वाले कोर्ट में इंतजार करते देखे गए। जब वह कोर्ट नहीं पहुंचे, तो परिवारी जानकारी जुटाने को जेल पहुंचे। तब उनको माजरा पता लगा। बाद में जेल पहुंचे मुलाकाती भी मायूसी के साथ बैरंग हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed